काव्य

गणेश वंदना | जय गणेश बोलो

गणेश वंदना | जय गणेश बोलो

गणेश वंदना | जय गणेश बोलो

जय गणेश बोलो जय गणेश -2

जय गणेश गणपति गजानन
बल-बुद्धि है तुम्हरे कारण
मस्तक मणि मुकुट अति शोभे
कर अंकुश वर वेद विराजे ॥ जय गणेश बोलो...

उमापति महादेव के लाला
एक दंत हो देव निराला
मूषक वाहन निकट अति शोभे
भोजन मोदक जिन्हे अति भावे ॥ जय गणेश बोलो...

मात-पिता मे त्रिलोक देखा
बुद्धि से तुमने सब कुछ जीता
शुभ कारज मे हो तुम पहले
भक्ति तुम्हारी देव भी करते ॥ जय गणेश बोलो...

लेखन पद्धति शुरू कराई
महाभारत को लिख के बताई
लंबोदर तुम हो कहलाते
लोभ मोह और क्रोध हराते ॥ जय गणेश बोलो...

जितने रंग के गणपति होते
फल भी उतने पूरे करते
हम अज्ञानी को बुद्धि दे दो
जग मे शांति, समृद्धि दे दो ॥ जय गणेश बोलो...



Sponsored
Bhagwan Babu · भगवान बाबु

Hindi poetry, ghazals, songs and essays, along with technology tutorials. Writing published in Dainik Jagran.

All articles

0 Comments

Be the first to share your thoughts.

Leave a comment

Your email is not published. Comments appear after approval.

WhatsApp